Wednesday, January 17, 2018

आखिर डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया से किसको खतरा हो सकता है? सोचिये ज़रा...


विशव हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पिछली रात गायब हो गए. आज जब वह वापस आए तो उनकी आँखों में आंसू थे, जुबान पर पूरी जहाँ को बताने के लिए दुखभरी दास्तान. क्या आपने तोगड़िया को कभी इतना मजबूर देखा था?
आखिर कौन रचेगा तोगड़िया के एनकाउंटर की साजिश?
जितनी लम्बी कहानी है, उतनी ही परतें हैं डॉक्टर तोगड़िया की कहानी में...आखिर कौन हैं प्रवीन भाई तोगड़िया?

कैसे उन्होंने विहिप को गुजरात में इतना मजबूत किया?
मोदी से उनके रिश्ते कैसे थे?
आइये आपको ले चलते हैं 1990 के दशक में..वर्ष 1995, गुजरात में  भाजपा की सरकार बन चुकी थी.
इस दौर में राज्य की राजनीति में प्रवीण तोगड़िया का बड़ा और अहम रोल था। प्रवीण तोगड़िया की सरकार में सुनी भी जाती थी और इनके कहने पर विभाग के मंत्री भी बदल दिए जाते थे।
वह जब अहमदाबाद में होते थे, उनके आगे-पीछे कैमरे होते थे. 1995 से 2002 तक,  गुजरात और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकारें थीं, यह हिन्दुतत्व का प्रचार करने का एक सही समय भी था. विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण तोगड़िया मोर्चे पर सबसे आगे नजर आते थे.
तोगड़िया गुजराती लहजे में हिंदी में उत्तेजित करने वाला भाषण देते..एक छोटा सा त्रिशूल उनकी जेब में होता, जिसे वह अक्सर अपनी सभाओं में बंटवाया करते थे।

तोगड़िया का मानना था कि हिन्दुओं को शस्त्रधारी होना चाहिए. इनके कार्यक्रमों का हर जगह कड़ा विरोध होता, लेकिन इनकी लोकप्रियता बढती गई । तोगड़िया, MBBS स्नातक हैं और इसके पश्चात इन्होंने कैंसर विशेषज्ञ के रूप में पढ़ाई की है
जब तोगड़िया और इनकी संस्था विश्व हिंदू परिषद पर  2002 के दौरान गुजरात दंगों में हिंसा फैलाने के आरोप लगे. इनके कई साथियों को सजा हुई.
तोगड़िया की कट्टरवादी छवि को समझने के लिये थोड़ा पीछे चलते हैं, तोगड़िया और नरेंद्र मोदी दोनों अहमदबाद शहर के मणिनगर स्थिति आरएसएस की मुख्य शाखा में अग्रसर होकर हिस्सा लेते थे।
शुरु में ही, 1983 में तोगड़िया विश्व हिंदू में शामिल हुए, वहीँ मोदी 1984 में आरएसएस प्रचारक से हटकर भाजपा में आ गए.
तोगड़िया ओर मोदी, दोनों साथ मिलकर पूरे गुजरात प्रांत में हिदुत्व और भाजपा का प्रचार किया। दोनों एक दुसरे के सहयोगी रहे.
अगर भाजपा की गुजरात में सरकार बनी तो इसके पीछे, मोदी ओर तोगड़िया जैसे सेंकडों कार्यकर्ताओं की मिहनत का यह प्रतिफल था.
लेकिन समय ने पलटा खाया, मोदी को गुजरात की राजनीति से वनवास मिल गया.
गुजरात भाजपा में मोदी को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते थे. लेकिन इन दिनों तोगड़िया ओर केशु भाई पटेल राजनीतिक तौर पर करीब आ गए.
खैर राजनीति ने करवट ली, 2001 में मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने. तोगड़िया ने अपने खास कहे जाने वाले गोरधन झड़पिया को मोदी के कैबिनेट में गृह मंग्त्री बनवा दिया, इन पर 2002 के दंगों के दौरान, हिंदू भीड़ के प्रति नरमी बरतने का आरोप है.
प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा 100 से ज़्यादा रैलियां की..एक बार तोगड़िया ने कहा था कि घोड़े की सवारी नरेन्द्र भाई कर रहे हैं लेकिन लगाम तो उनके हाथ में है.
मोदी ने यह सन्देश दे दिया था कि वह अपनी सरकार अपने हिसाब से चलाएंगे, तोगड़िया का सरकार में हस्तक्षेप उन्हें मंजूर नहीं था.
तोगड़िया मोदी के विरोध में खड़े हुए नज़र आने लगे।
हर वक्त तोगड़िया, आम सभाओं में, सड़क पर खुलकर मोदी जी का विरोध कर रहे थे।
इधर मोदी का कद बढ़ता गया, लेकिन तोगड़िया को अख़बारों में सुर्खियाँ मिलनी बंद हो गयीं.
शायद तोगड़िया जी के राजनीतिक जीवन का अब अंत आ गया है.

इस घटना के बाद विहिप के कार्यकर्ता डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया के लिए खड़े हो रहे हैं लेकिन इनके राजनीतिक जीवन पर फिलहाल एक प्रश्नचिन्ह लग गया है.

Sunday, January 7, 2018

आधार से विश्वास तो हिल ही गया है, अब चाहे लाख सफाई दें!

आपके आधार कार्ड में कोई सेंध लगा रहा है।
इसे रोका जाना चाहिए। 
हर हाल में रोका जाना चाहिए।
यही काम चंडीगढ़ के अख़बार दी ट्रिब्यून में काम कर रही रचना खेहरा कर रही थी।
इस काम के लिए क्या पत्रकार को सजा मिलनी चाहिए?
शायद नहीं।
बिलकुल नहीं।
कतई नहीं।

उस पत्रकार का तो सम्मान होना चाहिए जिसने “आधार” कार्ड में जमा निजी जानकारियों के उजागर होने की आशंकाओं को बेपर्दा किया।
दी ट्रिब्यून अख़बार और उसकी पत्रकार रचना खेहरा ने तो एक बहादुरी भरा काम किया, जिससे करोड़ों लोगों की निजी जानकारी को और अधिक पुख्ता किया जा सकेगा।

आधार कार्ड से जुडी जानकारी लीक हो सकती है, इसकी चिंता आम लोगों में लम्बे समय से है लेकिन इससे जुडी खबर छापने के लिए अख़बार के पत्रकार के खिलाफ कार्यवाही होगी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

विपक्ष ही नहीं मीडिया संगठन भी इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या मीडिया का काम सिर्फ प्रेस रिलीज छापना भर रह गया है, क्या रिपोर्टर को जांचपरक रिपोर्ट करने का हक़ ही नहीं है।
आज कांग्रेस की तरफ से सरकार के इस फैसले की खूब आलोचना हो रही है. कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हर भारतीय को इस नासमझी भरे फैसले की आलोचना करनी चाहिए।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य ट्रिब्यून के पत्रकार के खिलाफ दायर किये गए मुकदमें के विरोध में मार्च कर रहा है, यही नहीं देश के बड़े बड़े मीडिया समूह सरकार के इस फैसले के खिलाफ है।

चंडीगढ़ के सीनियर पत्रकार सरबजीत धालीवाल कहते हैं कि डाटा लीक करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए थी. युआईडीएआई की तरफ से आम लोगों की व्यक्तिगत सूचनाओं को जाहिर किया जाना एक बड़ा अपराध है।

आम लोगों ने अपनी निजी जानकारी सरकार से शेयर की, तभी सरकार ने लोगों को आधार कार्ड इशू किया, लेकिन निजी जानकारी को सरेआम हो जाना एक बड़ा अपराध है।

इस पूरे मामले में चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी अख़बार दी ट्रिब्यून की तरफ से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया आ गई है जो इस तरह है.

सवाल यह है कि आपकी जानकारी सरकार के पास रहकर कितनी सुरक्षित है, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए, किसी अख़बार या पत्रकार का मुंह बंद करने से समस्या ख़त्म नहीं हो जाता।
  

Saturday, December 2, 2017

जानिए कैसे मोदी के जाल में फंस गए है राहुल

राहुल गाँधी गुजरात में क्या कर रहे हैं, महीने भर से मंदिर-मंदिर जाकर राहुल गाँधी खुद को हिन्दुवाद के पैरोकार के तौर पर साबित ही तो करना चाह रहे हैं।
ऐसा लग रहा है कि राहुल गाँधी बीजेपी और कांग्रेस के बीच फर्क को ख़त्म करना चाह रहे हैं।  
गुजरात चुनाव के दौरान इस फर्क को सतही तौर पर कुछ हद तक मिटा भी दिया गया है।
बीजेपी के रणनीतिकार मानते हैं कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी द्वारा बुने गए जाल में फंस गई है। अब नतीजा यह होगा कि कांग्रेस न तो हिंदूवादी पार्टी बन सकेगी और न ही गरीब और अल्पसंख्यकों की आवाज़।
आपने वित्त मंत्री अरुण जेटली का बयान भी देखा और पढ़ा, जब उन्होंने कहा कांग्रेस बेकार ही बीजेपी की क्लोन बनने की कोशिश कर रही है। असली हिंदूवादी पार्टी तो बीजेपी ही है, कांग्रेस तो नकली है।
इस बयान के क्या मायने निकाले जाएँ।  

(सोमनाथ मंदिर में पूजा के दौरान राहुल गाँधी )
राहुल गाँधी ने दो दर्जन से भी ज्यादा मंदिरों में जाकर मत्थे टेके, खुद को हिन्दू साबित करने के लिए राहुल ने अपना खून जलाया।
खबर है कि कांग्रेस ने हिंदुत्व की राह बहुत सोच समझकर पकड़ी है क्योंकि कांग्रेस के अन्दर एक बहुत बड़े खेमे का मानना था कि पार्टी की छवि “हिन्दू-विरोधी” हो गई है।
कांग्रेस गुजरात में एक ऐसे पार्टी के तौर पर सामने आई है जिसने अपने आप को “सॉफ्ट-हिंदुत्व” के पैरोकार के तौर पर बहुत ज्यादा प्रचारित और प्रसारित कर रही है।
हालाँकि, कांग्रेस के अन्दर इस रणनीति का लगातार विरोध भी रहा है।
बीजेपी से मुकाबला करने का मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस पूरी तरह से बीजेपी का क्लोन बन जाए.
यह बात पी. चिदंबरम ने अपनी किताब अ व्यू फ्रॉम आउटसाइड” में सालों पहले लिखी थी।
आज़ादी के बाद 1950 और 60 के दशक में कांग्रेस को एक ऐसी पार्टी के तौर पर देखा जा रहा था जिसने देश को आज़ादी दिलावाने के लिए कुर्बानियां दी।
(नेहरु और इंदिरा ने दी कांग्रेस को मजबूती )
70 और 80 के दशक में कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ सफलता पाई और गरीबी उन्मूलन की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
1990 के दशक में कांग्रेस सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के व्यापक आर्थिक सुधारों की शुरुआत की।
कांग्रेस का आरोप रहा है कि 1990 के दशक में बीजेपी सत्ता में आई और इसने देश की आर्थिक विकास की गति पटरी से ही उतर दिया।  
बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए देश भर में हिंदूवादी एजेंडे को आगे रख अपनी नीतियाँ और कार्यक्रम बनाए।  
इस बीच कांग्रेस यूपीए-वन और यूपीए-टू के सत्ता में रहते-रहते गरीबों और दलितों से दूर होती गई, कांग्रेस के लिए यह ज़रूरी था कि वह देश के गरीब और सुविधाविहीन लोगों के लिए योजनाएं लेकर आए।
लेकिन गुजरात चुनाव में तो एक तरह से कांग्रेस ने अपने डीएनए को शरीर से बाहर निकाल फेंका और जनेऊ पहन कर राहुल खुद को हिन्दू हिन्दू कहने लगे.    
गुजरात चुनाव के नतीजे जो भी हों, यह तो तय हो जाएगा कि कांग्रेस आगे किस राह चलने वाली है।  


Friday, October 6, 2017

Should Rahul Gandhi be the next Prime Minister of India? Does he have quality or not?

Rahul Gandhi has been the crown prince of Congress party for more than a decade now. Practically, he is leading the Congress party in his mother's absence.
In near future it seems improbable for Rahul to become PM for various reasons:
1.He has to resuscitate congress at the grassroots level.
2.Perhaps he lacks seriousness of a politician.
3.Congress has lost its centrist position.
4.Congress has to behave like a mainstream party.
5.Congress needs to empower its regional leaders, which in fact, they ignored for a long time.
6. Woo back Dalits back to its fold.
7. Bring back peasantry to its fold.
8.Work and engage on farmer-centric issues.
9.Groom leadership and shun dynastic politics, which seems unlikely. Selecting leaders from masses is need of the hour.
10.Match Modi-shah’s managerial capability.
And last but not the least, wait for right time to attack Modi govt when they falter on its promises.
But beware, Modi is quick to make amends, he is a quick learner.

Monday, October 2, 2017


आखिर गाँधी जी क्यों चाहते थे कांग्रेस को भंग करना?

Why Gandhi ji wanted to disband Congress?

भारत को आज़ादी वर्षो के संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को मिली लेकिन इसके थ ही यह बहस शुरू हो गई थी क्या कांग्रेस को एक राजनीतिक संस्था के तौर पर भंग कर देना चाहिए?
दरअसल, महात्मा गाँधी ने खुद इस बहस की शुरुआत की थी कि आज़ादी के बाद कांग्रेस के बने रहने का कोई तुक नहीं रह गया है.

यह महज़ संयोग नहीं कि गाँधी ने अपनी हत्या से ठीक तीन दिन पहले 27 जनवरी 1948 को महत्वपूर्ण ड्राफ्ट तैयार करवाया था “ Last will and Testament”, इस ड्राफ्ट का मूल संदेश था कि कैसे कांग्रेस एक राजनीतिक संगठन के तौर महत्वहीन हो गया था और गाँधी जी महसूस कर रहे थे कि उसे भंग करने का यह सही समय आ गया था.

देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने भी महात्मा गाँधी के उसी अभिव्यक्ति को स्वर देते हुए कहा  था कि कांग्रेस ने एक संगठन के तौर पर अपनी उपयोगिता ख़त्म कर ली थी और उसे भंग करके “लोक सेवक संघ” जैसा स्वरुप दिया जाना चाहिए था सका मुख्य उद्देश्य देश के सामाजिक हित तक ही सीमित रखने का विचार था.  कांग्रेस को पंचायतों में विभक्त कर दिया जाता और उसे तमाम तरह के सामाजिक दायित्व दिए जाते, इन पंचायत सदस्यों का समूह लगातार समाज और देश हित में काम करता. समाज सेवा का यह स्वरुप अपने आप में बिलकुल अलग विचारधारा से उपजी थी, जिसके पीछे राजनीतिक स्वार्थ शामिल नहीं था.
इन पंचायत के सदस्यों के लिए कुछ ख़ास  मानदंड भी महात्मा गाँधी ने तय किये थे, जिसका प्रारूप उन्होंने “हरिजन” पत्रिका फरबरी 2 1948 के अंक में प्रकाशित किया था.
महत्मा गाँधी ने कांग्रेस को एक गैर-राजनीतिक संगठन बनाने के लिए रोडमैप तैयार कर किया था लेकिन कांग्रेस में जिन लोगों के निहित राजनीतिक स्वार्थ थे, उनके लिए महात्मा गाँधी के इन विचारों का मूल्य सिफर से ज्यादा कुछ भी नहीं था.असल में देखा जाए तो जो लोग आज़ादी से पहले कांग्रेस के आन्दोलन से जुड़े थे वो देश आज़ाद होने के बाद कांग्रेस से दूर होते गए.
गाँधी जी के निजी सचिव रहे महादेव देसाई के बेटे नारायण देसाई ने अपने आखिरी इंटरव्यू में स्वतंत्र पत्रकार दीपक पर्वतियार को कहा था कि उनके पिता 1930 के बाद से ही लगातार कांग्रेस के सदस्य थे लेकिन उनकी मौत के बाद कोई भी कांग्रेस में शामिल नहीं हुआ, सक्रिय राजनीति से उनका मोहभंग हो गया था.
आज कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे को उठाते हैं, इसका सकारात्मक पक्ष यही है कि गाँधी जी ने खुद चाहा था कि कांग्रेस को “लोक सेवक संघ” में तब्दील कर दिया जाए. हालाँकि कांग्रेस वोर्किंग कमिटी में इस विचार को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया. शायद कांग्रेस के लिए और देश के इतिहास के लिए यह एक बड़ा दुखांत था.
नारायण देसाई ने माना कि देश की आज़ादी के 70 साल बाद यह मुद्दा और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है. आज लोग सरकार की मर्जी के बिना कुछ नहीं कर सकते लेकिन गाँधी चाहते थे लोग आज़ाद रहे, अपने फैसले खुद करें, पंचायतों के पास काफी सारे अख्तियार हों, लेकिन ऐसा कहा हो पाया?

कांग्रेस से मोहभंग उन नेताओं का हुआ था जिसमें ज़्यादातर गांधीवादी शामिल थे. इसमें एक और शख्स वेंकट राम कल्याणम का जिक्र बेहद जरूरी है जिनके सामने महात्मा गाँधी को गोली मारी गई थी.  
जिस वक़्त महात्मा गाँधी को गोली मारी गई, वेंकटराम उनसे सिर्फ तीन फीट की दूरी पर खड़े थे. इनका कहना है कि गाँधी जी चाहते थे कि कांग्रेस को हमेशा-हमेशा के लिए  दफ़न कर दिया जाए.


Saturday, August 5, 2017

Was almost kidnapped, Chandigarh girl shares her midnight ordeal...

If this can happen to a girl in Chandigarh, it can happen anywhere and it can happen to anybody on the planet.
The shocking tale of a girl stalked and chased on Chandigarh roads has shocked the nation. 
The perpetrator happens to be the son of Subhash Barala, Haryana BJP chief. 
One might be powerful, one might be wealthy but don't forget respect for women is paramount in the society.
The accused, named as Vikas Barala, chased, stalked the girl for an hour. 
It's up to the Chandigarh police to ensure justice for the girl, who deftly defied and defeated the advances of Barala and his friends.
Thanks to Chandigarh police, which came to the rescue of the girl, on time. Yes, on time. that's very very important. 
Now police must instil courage and sense of justice among the people. 
Here is the first-hand account of the girl, which she shared on her Facebook page.
WAS ALMOST KIDNAPPED ON A CHANDIGARH ROAD LAST NIGHT.
That being said, I'd like to take a moment to commend and thank Chandigarh Police for unparalleled efficiency and attention to a distress call from me. They almost restore my faith in the system.Here's what went down;
I was driving home from the sector-8 market at about 12:15am, and crossed the road into sec-7, where the petrol pump is.I was also on the phone with a friend at the time, and realised about a minute later that a car was following me.It was a White SUV, and as I noticed it, it pulled up and started driving alongside my car. I was now in sec-7, heading towards the lights next to St.Johns' in 26.
There were 2 guys inside the SUV, and they seemed to really be enjoying harassing a lone girl in the middle of the night, judging by how often their car swerved,just enough to scare me that it might hit me.
By now I was totally alert and mildly panic-y, so I decided to turn right from the St.Johns' traffic lights towards Madhya Marg(a more crowded, seemingly safer road).
I tried to turn right from the lights but the SUV blocked my way, forcing me to go straight into sec-26.At the next turn, I tried to turn again, but this time they went a step further;
Right at the turn, they blocked the road in front of my car, and the guy in the passenger seat got out of the car and started walking towards me. I reversed as fast as I could and went straight and took the next right turn before they could catch up again.
I used this time to also call the cops at 100, and explain to them the situation and my exact location and where I was headed. The cop who answered my call, intuitively sensed the urgency in my voice, and promised me that help would be along very soon.
I hung up and had now reached the main road, and hadn't seen the SUV for about 15 seconds, so I hoped, that they'd seen me calling the cops and disappeared. I was wrong.
I was now on a straight road for about 5-6kms (Madhya Marg), and that entire time, the SUV stayed alongside my car, trying to bully me into stopping every 10-15 seconds LITERALLY.
I was in a full-blown panic attack by now because they would keep trying to corner me, and I'd somehow manoeuvre my way out and keep moving.
My hands shaking, my back spasming from fear, half in tears, half bewildered, because I didn't know if I'd make it home tonight.
Who knew when, or if, the cops would show up.
These guys INCESSANTLY bullied me all the way to Solitaire(end of 6kms), and at the traffic lights, blocked my car for the final time.
This time they meant business, because they left me absolutely no space to move or escape, and the passenger JUMPED out of the car and moved towards mine.
I don't know how, but I reversed my car and moved to the right where there was space, all this while constantly honking so the few vehicles around would know something was wrong.
At this point, the guy had reached my car, banged loudly on my window, AND TRIED TO OPEN THE DOOR HANDLE!
Just as he did this, I saw a PCR pull up at the lights, quite possibly in response to my call. They heard me honking, and saw the SUV swerving left and right in an attempt to block me, and a couple of cops ran out towards the SUV, nabbing it just in time, because they were blocked in by traffic.
I, still shaking from fear, drove straight home, and told my father what happened, getting him back with me to file the complaint.
The 2 boys, who of course, are from influential families with political connections, have been arrested and the complaint has been filed.
At the risk of sounding redundant, I need to mention and thank Chd Police again because had it not been for their timely response, I might not be writing this status today.
If this is what women deal with in one of the safer cities in the country, where are we going?
I find it shocking, that in a place with cameras at every light and cops every 200 metres, these boys thought they could either get into my car, or take me into theirs, just because they're from an influential background.
I'm lucky, it seems, to not be the daughter of a common man, because what chance would they have against such VIPs?
I'm also lucky, because I'm not lying raped and murdered in a ditch somewhere.
If this can happen in Chd, it can happen anywhere.
LADIES! Please be proactive about your own safety;
NOTE THE NUMBER OF ANY VEHICLE THAT TRIES TO HARASS YOU.
DON'T BE AFRAID to call the cops, The minute it starts!
Call your parents, if possible, and let them know where you are and the situation you're in.Try and run away, in the safest way possible.
YOUR LIFE IS PARAMOUNT! If he walks towards you, use whatever you can as a weapon.
I was never a big fan of weapons, till last night.
Whether it's a gun or mace or taser or a golf club or a knife,
it's going to make you feel safer and more confident.STAY SAFE, LADIES!

Friday, July 21, 2017

Stunning Harman brought life into women's cricket


Harmanpreet Kaur of Moga played spectacular innings of 171 against Australia and propelled India into the finals of the women’s world cup by defeating six-times champion Australia. 
This inning reminded us off heroic knock by Kapildev in 1983 World Cup, when he played a magnificent 175 against Zimbabwe and revived Indian innings singlehandedly.
In the semi-finals of the World World Cup, Moga's Harmanpreet made a brilliant start by scoring 171 runs in 115 balls. 
Harman Kaur had a passion for playing cricket since her childhood. There were times when Harman did not get a chance to play with the girl’s team, she used to do batting practice the boy's team.
Harman's father Harmandar Singh says that she was the only girl playing cricket on the village field.
Harman's father works as a munshi in a lawyer's office, his mother is a house wife.
After the Moga, Harman came to Jalandhar’s HMV college, where his coach Kuldeep Singh Sodhi honed her batting skills.
Harman has been receiving praise for her batting prowess from the legends of the cricket.
batting legend @sachintendulkar said that her performance set a new benchmark in the Indian cricket. 
Batting superstar Virender Sehwag, who used adore Sachin Tendulkar, also wished the Indian team and the great batting of Harman for the spectacular performance. 
Virat Kohli also hailed the approach of the Indian women's team and wished them great luck.Harman Kaur is also known by the name of friend Harry.
In the run-up to the semifinal, Harmanpreet struggled to get time in the middle and had faced only 91 balls in five innings.
 "I didn't get a chance to bat in the whole tournament," she said after her scintillating knock.
 "when I got the chance I just wanted to utilise this opportunity, because today was the day where I wanted to prove myself and thanks to God, whatever I was thinking, (worked).
 "Mithali (Raj) and Deepti (Sharma) scored really well and Veda [Krishnamurthy] scored really well," she added complementing her batting companions.
 Such was Harmanpreet's brutal assault that she was at one stage batting on 41 off 60 balls before going berserk. In a state like Punjab, where the ratio of girls is very low compared to boys,  With Harman's  blazing batting performance people will surely get the message that girls are not less than boys.

मोदी को 2019 में हराया भी जा सकता है, कारण जानना ज़रूरी है

      मोदी की लोकप्रियता में एक साल में कमी आई है , इस सवाल का जवाब न तो पहले आसान था न ही आज आसान है। अगर चुनाव...